Crime News : रांची में 2 युवकों का शव बरामद, गला रेत कर हत्या की आशंका

Crime News : आज सोमवार की सुबह 2 युवकों का शव बरामद किया गया. दोनों युवकों का गला रेत कर हत्या की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि धुर्वा थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके से 2 युवकों का शव बरामद किया गया है.

Crime News : राजधानी रांची में आज सोमवार की सुबह 2 युवकों का शव बरामद किया गया. दोनों युवकों का गला रेत कर हत्या की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि धुर्वा थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके से 2 युवकों का शव बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों युवकों का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है.

मृतकों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच

पुलिस अधिकारी के अनुसार, रविवार की देर रात किसी अन्य स्थान पर दोनों युवकों की हत्या करने के बाद हत्यारों ने शवों को सुनसान इलाके में लाकर छोड़ दिया है. हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रमोद कुमार मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि “दोनों शवों की अभी पहचान नहीं हो पायी है. मृतकों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच होगी. हमने मामले की जांच शुरू कर दी है.”

इसे भी पढ़ें

झारखंड में 8000 पदों पर बंपर बहाली, होम गार्ड से लेकर असिस्टेंट जेलर तक होगी स्थायी नियुक्ति

गर्म हवाओं के बीच रांची में आज शाम बारिश की संभावना, कई जिलों में लू का येलो अलर्ट

झारखंड की मिट्टी में आज भी जिंदा है भगवान बुद्ध की गूंज, जुड़ा है खास नाता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >