विद्युत शवदाह गृह के दोनों बर्नर से किया गया शवों का अंतिम संस्कार

हरमू मुक्तिधाम स्थित विद्युत शवदाह गृह में सोमवार को दोनों बर्नर से शवों का अंतिम संस्कार किया गया.

रांची : हरमू मुक्तिधाम स्थित विद्युत शवदाह गृह में सोमवार को दोनों बर्नर से शवों का अंतिम संस्कार किया गया. हालांकि इस दौरान थोड़ी परेशानी भी आयी. दोनों बर्नर का कनेक्शन एक ही जगह से होने के कारण एक बर्नर पर शव को जलाने के दौरान, दूसरे को बंद रखा गया. फिर दूसरे बर्नर पर शव जलाने के दौरान पहले को बंद रखा गया. सोमवार को दो शवों का अंतिम संस्कार किया गया.

शवदाह गृह का संचालन करनेवाली मारवाड़ी सहायक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में दोनों बर्नर का कनेक्शन अलग करने को लेकर तीन दिन तक इसे बंद रखने की योजना थी, लेकिन कोरोना से मरनेवालों के अंतिम संस्कार को लेकर अब यह निर्णय लिया गया कि तीन दिनों तक इसे बंद रखने के बजाय इसका मैकेनिकल वर्क बाहर करवाया जाये. सारे काम बाहर में एक वेल्डिंग शॉप में करवाये जा रहे हैं. जब पूरा सेटअप तैयार हो जायेगा, तो एक दिन काम बंद रख कर दोनों बर्नर के कनेक्शन को अलग कर दिया जायेगा. अलग कनेक्शन होने के बाद दोनों बर्नर से अंतिम संस्कार किया जा सकेगा.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >