Ranchi News : शराब बिक्री की निगरानी के लिए अत्याधुनिक नियंत्रण केंद्र बनाने का सुझाव

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दिया सुझाव

रांची. राज्य में प्रस्तावित नयी उत्पाद नीति को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अपना सुझाव दिया है. उत्पाद विभाग को सौंपे अपने सुझाव में कहा है शराब बिक्री की निगरानी के लिए अत्याधुनिक नियंत्रण केंद्र स्थापित किया जाये. जिससे कि विभाग के अधिकारियों को अनियमितता की तत्काल जानकारी मिल सके. उपभोक्ता को शराब की वैधता की जांच स्कैनर के माध्यम से करने की सुविधा दी जाये. इसके अलावा अन्य सुझाव भी दिये गये हैं.

रांची से कुंभ के लिए आज से नहीं शुरू होगी सीधी विमान सेवा

रांची. रांची से कुंभ के लिए सीधी विमान सेवा सोमवार से शुरू नहीं होगी. इस बाबत एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि पूर्व में डीजीसीए ने 17 से 28 फरवरी तक सप्ताह में तीन दिन साेमवार, बुधवार व शुक्रवार को विमान सेवा आरंभ करने की अनुमति दी थी. लेकिन तकनीकी कारणों से इसे अब स्थगित कर दिया गया है.

लटक रहा इडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट, दौड़ रहे विद्यार्थी

रांची. नामकुम अंचल में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (इडब्ल्यूएस) के लिए जारी होनेवाले सर्टिफिकेट लटक रहे हैं. यह निर्गत होने में काफी विलंब हो रहा है. इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है. उन्हें अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है. आवेदकों ने बताया कि सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी ऑफलाइन फॉर्म भरवाया जा रहा है. यहां कार्यरत कुछ संविदाकर्मियों के कारण परेशानी हो रही है. हेसाग क्षेत्र के एक आवेदक ने बताया कि उनका प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है. कहा जा रहा है कि हेसाग का खतियान कार्यालय में नहीं है. ऐसे में सर्टिफिकेट जारी नहीं होगा. आवेदकों ने इसकी शिकायत उपायुक्त व संबंधित विभाग से करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >