हड़ताल को झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन व भाकपा माले ने दिया समर्थन

संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बुधवार को घोषित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन और भाकपा (माले) के द्वारा समर्थन दिया गया.

फोटो:-09खलारी04:-हड़ताल के समर्थन में सड़क पर उतरे माले कार्यकर्ता. खलारी. संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बुधवार को घोषित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन और भाकपा (माले) के द्वारा समर्थन दिया गया. माले एरिया सचिव किशोर खंडित के नेतृत्व में कार्यकर्ता झील होटल के समीप खलारी बिजुपाड़ा मार्ग पर उतरे और सरकार विरोधी नारे लगाये. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार की श्रमिक नीतियों चार श्रम संहिताओं को रद्द करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा वन अधिकार कानून में किए गए जनविरोधी संशोधनों को वापस लेने की मांग की. इसके साथ ही सरकारी संस्थाओं के निजीकरण पर रोक लगाने और बंद पड़ी सरकारी इकाइयों को पुनः चालू कर विकास कार्यों में उपयोग करने की भी मांग जोर-शोर से उठाई गयी. भाकपा (माले) के एरिया सचिव किशोर खंडित ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर, कर्मचारी और आदिवासी विरोधी नीतियों पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार जनविरोधी नीतियों को नहीं बदलेगी तो संघर्ष और तेज किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से जगदीश गंझू, एतवारी देवी, बालकिशुन लोहरा, शिबालक लोहरा, महेंद्र लोहरा, हना मिंज, बुधमनी देवी, दीना नायक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >