कांके.
अंचल कार्यालय में मंगलवार को सीओ अमित भगत ने जनता दरबार का आयोजन किया. जिसमें पिछले पांच वर्षों से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रही हुजीर निवासी अनिता देवी का 5.27 एकड़ का प्लाॅट व रकबा का पंजी टू में सुधार किया गया. वहीं संग्रामपुर की महिला का 1.33 एकड़ का दाखिल खारिज किया गया. मनहा निवासी कोइली देवी पति चंपा उरांव का मनहा मौजा की 2.46 एकड़ का पंजी टू में सुधार किया गया. सभी गरीब महिलाओं ने सीओ का आभार व्यक्त किया. सीओ ने बताया जनता दरबार में दाखिल खारिज के 42, अनुमति वाद के 46 आवेदन, पंजी टू सुधार के 48, लगान रसीद निर्गत के 16, एलआरडीसी से आये आठ आवेदन, जाति प्रमाण पत्र के 20, आवासीय के 22, आय प्रमाण 130, पारिवारिक सदस्यता के चार आवेदनों का ऑन स्पाॅट निबटारा किया गया. सभी आवेदकों को सीओ अमित भगत व प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने प्रमाण पत्र सौंपा.फोटो, पंजी-टू में अनिता देवी का नाम चढ़ाने के बाद कागज सौंपते सीओ व प्रमुख.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
