सड़क पर लगी दुकानों को निगम ने हटाया

सड़क पर लगी दुकानों को निगम ने हटाया

रांची : बिरसा चौक से हिनू चौक तक सड़क पर फुटपाथ दुकानदारों द्वारा दुकान लगाने का काम शुरू कर दिया गया है. इससे यहां सड़क संकरी हो जा रही है. दुकानदारों की इस मनमानी को देखते हुए बुधवार को निगम की इंफोर्समेंट टीम ने अभियान चलाया.

इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि वे अपनी दुकानें सड़क से हटाकर लगायें. अन्यथा सामान को जब्त कर लिया जायेगा. इसके बाद सभी दुकानदारों ने अपनी दुकान को सड़क से छह फीट पीछे कर लिया.

निगम की टीम ने इस दौरान दुकानदारों को चेताया कि भविष्य में अगर सड़क पर दुकानें मिलीं, तो सामान जब्त करने के साथ फाइन भी वसूला जायेगा.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >