खलारी में सरहुल पूजा को लेकर बैठक

खलारी बाजार टांड़ पेट्रोल गोदाम अखड़ा में सरहुल पूजा को लेकर राहुल गंझु की अध्यक्षता में बैठक हुई.

खलारी. खलारी बाजार टांड़ पेट्रोल गोदाम अखड़ा में सरहुल पूजा को लेकर राहुल गंझु की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में 21 मार्च को सरहुल शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. पेट्रोल गोदाम अखड़ा में सरहुल के दिन आसपास के दर्जनों गांव के युवा अपनी पारंपरिक वेश भूषा में इस शोभायात्रा में शामिल होंगे. पेट्रोल गोदाम से जुलूस की शक्ल में खलारी में आयोजित सरहुल शोभायात्रा में शामिल होंगे. बैठक में पवन उरांव, गोविंद भोगता, सुशील उरांव, टेना उरांव, विजय गंझू, विनोद गंझू, निखिल उरांव, रवि गंझू, राजेंद्र गंझू, विनोद मुंडा, शशि गंझू, विकास गंझू, मनेस गंझू, अजय गंझू, सत्येंद्र भगत, पप्पू गंझू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >