Coronavirus Update Jharkhand : झारखंड में तेजी से हुई रिकवरी रेट में गिरावट, 30 दिनों में गिर कर रिकवरी रेट 74.44 पर पहुंची

इसका ग्राफ तेजी से गिर रहा है. एक अप्रैल (रात नाै बजे तक) को राज्य की रिकवरी दर 96.42 फीसदी थी, जो 30 दिन बाद यानी एक मई (रात नौ बजे तक) को गिर कर 74.44 फीसदी तक आ गयी है. यानी रिकवरी रेट में 21.98 फीसदी की गिरावट आयी है. सबसे ज्यादा गिरावट 15 से 20 अप्रैल के बीच रही. इस एक सप्ताह में रिकवरी में सबसे ज्यादा 5.93 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी.

Jharkhand News, Ranchi News रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है. कोरोना से अब तक कुल 2,39,734 लोग संक्रमित हो चुके है. वहीं 1,78,468 लोग ठीक भी हो चुके हैं. इसके अलावा 2829 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. फिलहाल राज्य में एक्टिव केस की संख्या 58,437 है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पिछले 30 दिनों (एक अप्रैल से एक मई) के आंकड़ों का आकलन किया जाये, तो रिकवरी रेट में काफी कमी आयी है.

इसका ग्राफ तेजी से गिर रहा है. एक अप्रैल (रात नाै बजे तक) को राज्य की रिकवरी दर 96.42 फीसदी थी, जो 30 दिन बाद यानी एक मई (रात नौ बजे तक) को गिर कर 74.44 फीसदी तक आ गयी है. यानी रिकवरी रेट में 21.98 फीसदी की गिरावट आयी है. सबसे ज्यादा गिरावट 15 से 20 अप्रैल के बीच रही. इस एक सप्ताह में रिकवरी में सबसे ज्यादा 5.93 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी.

विशेषज्ञ डॉक्टर व स्वास्थ्य विभाग के एक्सपर्ट का कहना है कि रिकवरी का ग्राफ नये संक्रमितों की बढ़ती संख्या के कारण गिरा है. राज्य के चार से पांच जिलों में ठीक होने वालों की अपेक्षा नये संक्रमित दो से तीन गुने ज्यादा मिल रहे हैं.

अगर इन जिलों में नये संक्रमितों की संख्या में कमी आ जाये, तो रिकवरी दर दोबारा बेहतर हो जायेगी. यह तभी संभव जब संक्रमण का लक्षण दिखते ही लोग सावधानी के साथ समय पर जांच व इलाज शुरू कर दें. डॉक्टरी सलाह लेकर दवा लें. इससे संक्रमितों का समय पर इलाज होने से वह 10 से 14 दिनों में स्वस्थ हो जायेंगे. इससे रिकवरी दर अपने आप बढ़ जायेगी. झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ने तथा News in Hindi से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ।

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >