Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: लॉकडाउन के दौरान रातू में ईंट भट्ठा पर छापा, दर्ज हुई प्राथमिकी

one dead in gumla district of jharkhand as villagers beat youths after rumors of spreading covid19 रांची : झारखंड में कोरोना वायरस से चार लोगों के संक्रमित होने और उनमें से तीन के तबलीगी जमात से संबंध का पता चलने के बाद राज्य के गुमला जिला में अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गयी. 5 युवकों की जमकर पिटाई हो गयी. इसके बाद सिसई प्रखंड को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. सिसई, डुमरी समेत जिला के सभी इलाकों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. देर रात सिसई में बीएसएफ की टीम को तैनात करना पड़ा. रांची में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गयी.

Live Updates
5:56 PM. 8 Apr 20 5:56 PM. 8 Apr

विधायक अंबा प्रसाद ने बांटा राशन 

लॉकडाउन में समस्यों का सामना कर रहे केरेडारी प्रखंड के लोगों के बीच आज अंबा प्रसाद ने राशन का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि पंचायत का एक भी सदस्य भूखा न रहे.

5:56 PM. 8 Apr 20 5:56 PM. 8 Apr

लोहरदगा जिले 1334 लोग हैं होम क्वारंटाइन में 

लोहरदगा जिले में वर्तमान में 1334 लोग होम क्वारंटाइन पर हैं. अभी तक कुल 2170 लोगों को होम क्वारंटाइन पर रखा गया था जिनमें 836 लोगों को होम क्वारंटाइन से मुक्त कर दिया गया है.

2:32 PM. 8 Apr 20 2:32 PM. 8 Apr

एंबुलेंस में भरकर ले जायी जा रही हैं मजदूर

रांची में महिला मजदूरों को एंबुलेंस में भरकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा है.

2:32 PM. 8 Apr 20 2:32 PM. 8 Apr

लॉकडाउन के दौरान रातू में ईंट भट्ठा पर छापा, दर्ज हुई प्राथमिकी

रांची के रातू प्रखंड में एक ईंट-भट्ठा के संचालक के खिलाफ 188 के तहत कार्रवाई की गयी है. लॉकडाउन में भी भट्ठा का संचालक मजदूरों से ईंट बनवा रहा था.

2:32 PM. 8 Apr 20 2:32 PM. 8 Apr

गुमला के सिसई में एक की मौत, 5 घायल

गुमला जिला के सिसई में मंगलवार (7 अप्रैल, 2020) की रात कथित तौर पर कोरोना वायरस फैलाने आये लोगों में से एक की देर रात सिसई रेफरल अस्पताल में मौत हो गयी. पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है.

2:32 PM. 8 Apr 20 2:32 PM. 8 Apr

बिरहोर परिवारों को प्रशासन ने दिया भोजन

डुमरी प्रखंड मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर करनी पंचायत के 40 बिरहोर परिवारों को तालाबंदी के बीच प्रशासन की ओर से चूरा, गुड़,चना, साबुन व बिस्किट दिया गया. बीडीओ ने गांवों में घूम-घूमकर इन चीजों का वितरण किया, ताकि कोई भी परिवार भूखा न रहे.

2:32 PM. 8 Apr 20 2:32 PM. 8 Apr

डुमरी में फुल लॉकडाउन से ग्रामीण परेशान

डुमरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में गली-गली में बांस से बैरिकेडिंग करके फुल लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है. इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ है. इधर, प्रशासन ने चौक-चौराहे पर पूर्ण लाॅकडाउन का बैनर लगा दिया है. हालांकि, बीडीओ ने कहा है कि गली-गली और मुहल्लों में इस तरह से बैरिकेडिंग करना गलत है. लोग बस इतना सुनिश्चित करें कि कोई बेवजह बाहर न घूमे. भीड़ न लगाये.

2:32 PM. 8 Apr 20 2:32 PM. 8 Apr

रांची : झारखंड में कोरोना वायरस से चार लोगों के संक्रमित होने और उनमें से तीन के तबलीगी जमात से संबंध का पता चलने के बाद राज्य के गुमला जिला में अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गयी. 5 युवकों की जमकर पिटाई हो गयी. इसके बाद सिसई प्रखंड को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. सिसई, डुमरी समेत जिला के सभी इलाकों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. सोमवार (6 अप्रैल, 2020) की रात से ही अफवाह उड़ रही थी कि कुछ लोग गांवों में घुसकर कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. मंगलवार (7 अप्रैल, 2020) की रात लोगों ने अपना आपा खो दिया और 5 युवकों को पीट दिया. इसमें दो गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रांची रेफर करना पड़ा. हालात को देखते हुए सिसई प्रखंड को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. गुमला के उपायुक्त और पुलिस कप्तान के साथ जिला के वरीय अधिकारी सिसई में कैंप कर रहे हैं. देर रात सिसई में बीएसएफ की टीम को तैनात करना पड़ा. रांची में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गयी.

मुख्य बातें

one dead in gumla district of jharkhand as villagers beat youths after rumors of spreading covid19 रांची : झारखंड में कोरोना वायरस से चार लोगों के संक्रमित होने और उनमें से तीन के तबलीगी जमात से संबंध का पता चलने के बाद राज्य के गुमला जिला में अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गयी. 5 युवकों की जमकर पिटाई हो गयी. इसके बाद सिसई प्रखंड को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. सिसई, डुमरी समेत जिला के सभी इलाकों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. देर रात सिसई में बीएसएफ की टीम को तैनात करना पड़ा. रांची में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >