मुख्य बातें
Coronavirus Jharkhand LIVE Updates: रांची : झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण से बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या में कमी आयी है. वहीं, इस वैश्विक महामारी से पीड़ित मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या बढ़ी है. 14 जून से 20 जून तक राज्य में 298 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, तो 588 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गये. 14 जून को मरीजों का ग्रोथ रेट 7.20 प्रतिशत और रिकवरी रेट 51.39 प्रतिशत था. 20 जून को इस आंकड़े में बड़ा बदलाव आया. 20 जून को ग्रोथ रेट 2.90 प्रतिशत रह गया, तो मरीजों की वृद्धि दर (दोगुने होने की दर) 24.22 दिन हो गयी. रिकवरी रेट 60.73 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो देश के कई राज्यों से बेहतर है. स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि झारखंड सरकार जल्दी ही कोरोना पर काबू पा लेगी, लेकिन मॉनसून ने विभाग की चिंता भी बढ़ा रखी है.
