Coronavirus : रिकवरी रेट में कभी देश को देता था टक्कर, अब सुस्त हुई झारखंड की रफ्तार

Coronavirus : रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है. कुछ दिनों पहले झारखंड में तेजी से कोरोना के मरीज स्वस्थ हो रहे थे. रिकवरी रेट के मामले में राज्य देश को टक्कर दे रहा था, लेकिन अब इसकी रफ्तार सुस्त हो गयी है. देश का रिकवरी रेट 63.02 फीसदी है, जबकि झारखंड का रिकवरी रेट 50.56 फीसदी है.

Coronavirus : रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है. कुछ दिनों पहले झारखंड में तेजी से कोरोना के मरीज स्वस्थ हो रहे थे. रिकवरी रेट के मामले में राज्य देश को टक्कर दे रहा था, लेकिन अब इसकी रफ्तार सुस्त हो गयी है. देश का रिकवरी रेट 63.02 फीसदी है, जबकि झारखंड का रिकवरी रेट 50.56 फीसदी है.

12 फीसदी कम

झारखंड में कोरोना संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है, लेकिन संक्रमितों के स्वस्थ होने की रफ्तार कम होती जा रही है. फिलहाल देश का रिकवरी रेट 63.02 फीसदी है, जबकि राज्य का रिकवरी रेट 50.56 फीसदी यानी 12 फीसदी कम है.

2577 संक्रमित हुए स्वस्थ

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 64 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं. इनमें चतरा से 11, लातेहार से 11, देवघर से सात, कोडरमा से छह, दुमका से छह, पू सिंहभूम से छह, हजारीबाग से चार, पलामू से चार, प सिंहभूम से चार, रामगढ़ से दो व सरायकेला से तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक 2577 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : आज 2 और कोरोना संक्रमितों की मौत, झारखंड में मृतकों की संख्या हुई 49
जांच तीन गुनी बढ़ी, तो संक्रमितों की संख्या छह गुनी बढ़ी

झारखंड में जांच की संख्या बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. पहले मुकाबले अभी तीन गुना अधिक सैंपलों की जांच हो रही है. पहले के मुकाबले संक्रमित भी छह गुना मिलने लगे हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 16 जून तक राज्य में प्रतिदिन 2000 से लेकर 2100 टेस्ट होते थे. तब पॉजिटिव केस भी औसतन 30 से 50 मिल रहे थे.

संक्रमितों में तेजी से वृद्धि

टेस्ट की संख्या अब एक दिन में सात हजार तक हो गयी है, तो पॉजिटिव मरीज मिलने की संख्या पांच से छह गुनी बढ़ी है. 16 जून को 34 नये मरीज मिले थे और राज्य में कुल 1839 संक्रमित मिल चुके थे. अब इसके ठीक एक माह बाद जहां टेस्ट क्षमता बढ़ी है, वहीं 16 जुलाई को 229 मरीज मिले और कुल संक्रमितों की संख्या भी 4805 हो गयी है. यानी छह गुना अधिक मरीज मिले.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >