Coronavirus In Jharkhand Updates: पेटरवार के आजसू नेता की Covid19 से मौत, चतरा के एसपी ऋषभ झा कोरोना से संक्रमित

Coronavirus In Jharkhand Updates: झारखंड में कोरोना की रफ्तार को ब्रेक लग ही नहीं रहा है. इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आने से गुरुवार को 8 लोगों की मौत हो गयी. अब तो मंत्री, विधायक से लेकर अधिकारी और आमजन तक इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. राज्य में अब तक 26,938 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 286 लोगों की जान जा चुकी है. गुरुवार को 517 नये पॉजिटिव केस मिले हैं. वहीं, 8 लोगों की मौत हो गयी. सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत पूर्वी सिंहभूम जिला में हुई. इसके अलावा रांची और बोकारो में एक-एक मरीज की मौत हो गयी. अच्छी खबर यह है कि 17,320 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. इस समय राज्य में कोरोना के 9,332 एक्टिव केस हैं. कोरोना से जुड़ी तमाम खबरों के ताजा अपडेट्स के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…

Live Updates
3:54 AM. 21 Aug 20 10:24 PM. 20 Aug

झारखंड में 517 नये मामले मिले, 8 लोगों की हुई मौत

गुरुवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 517 नये मामले मिले हैं. वहीं, 754 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. जबकि लोगों की मौत कोरोना से हुई है. काेरोना संक्रमण के मिले 517 नये मामलों में से बोकारो जिला में 22, चतरा में 3, देवघर में 11, धनबाद में 84, दुमका में 7, पूर्वी सिंहभूम में 61, गढ़वा में 11, गिरिडीह में 2, गोड्डा में 2, गुमला में 12, हजारीबाग में 11, जामताड़ा में 5, खूंटी में 19, कोडरमा में 9, लातेहार में 12, लोहरदगा में 7, पलामू में 44, रामगढ़ में 30, रांची में 114, साहिबगंज में 2, सरायकेला में 11, सिमडेगा में 12 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 26 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में 8 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है. इसके तहत पूर्वी सिंहभूम से 6, बोकारो से 1 और रांची से 1 व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है.

2:05 AM. 21 Aug 20 8:35 PM. 20 Aug

चतरा के एसपी ऋषभ झा और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित

चतरा के एसपी ऋषभ झा और उनकी पत्नी कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. गुरुवार देर शाम दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. इसके बाद एसपी व उनकी पत्नी होम कोरेंटिन हो गये हैं. एसपी ने खुद इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि 17 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए पत्रकार व फोटोग्राफरों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है. बताया गया है कि उनमें कोरोना के मामूली लक्षण हैं. जल्द ही ठीक हो जायेंगे.

2:05 AM. 21 Aug 20 8:35 PM. 20 Aug

पेटरवार के आजसू नेेता की कोरोना से मौत

बोकारो स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती पेटरवार के वरीय आजसू नेता (61) की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह झारखंड आंदोलनकारी भी थे. कोरोना से इनकी मौत पर पेटरवार में उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गयी. पेटरवार में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है. 14 अगस्त को कोरोना के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें बोकारो कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया था.

2:05 AM. 21 Aug 20 8:35 PM. 20 Aug

डाल्टेनगंज के विधायक अलोक चौरसिया कोरोना पॉजिटिव

डाल्टेनगंज के विधायक आलोक चौरसिया कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने खुद को कोरेंटिन कर लिया है. अपने संपर्क में आने वाले लोगों से कहा है कि वे अपनी कोरोना जांच करवायें.

2:05 AM. 21 Aug 20 8:35 PM. 20 Aug

चतरा के एसपी ऋषभ झा को हुआ कोरोना

चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा कोरोना से संक्रमित हो गये हैं. देर शाम आयी जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से एसपी होम कोरेंटिन में चले गये हैं. उनके संपर्क में आये लोगों से उन्होंने कोरोना की जांच कराने की अपील की है. एक दिन पूर्व ही एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था. जिला मुख्यालय के कई पत्रकार और पुलिस पदाधिकारी उनके संपर्क में आये थे.

2:05 AM. 21 Aug 20 8:35 PM. 20 Aug

शाम 5 बजे जारी हुआ झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का मेडिकल बुलेटिन

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का गुरुवार शाम 5 बजे स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया गया. इसमें कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्री का स्वास्थ्य स्थिर है. ऑक्सीजन सैचुरेशन 98-99 है. बीच-बीच में हल्का बुखार आ रहा है, लेकिन उन्हें सांस लेने में कोई दिक्कत नही है. कोई अन्य परेशानी भी नहीं है. बुलेटिन के मुताबिक, श्री गुप्ता के अब तक के सभी रिपोर्ट नॉर्मल हैं. आज सिटी स्कैन भी हुआ है, जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल हैं.

मुख्य बातें

Coronavirus In Jharkhand Updates: झारखंड में कोरोना की रफ्तार को ब्रेक लग ही नहीं रहा है. इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आने से गुरुवार को 8 लोगों की मौत हो गयी. अब तो मंत्री, विधायक से लेकर अधिकारी और आमजन तक इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. राज्य में अब तक 26,938 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 286 लोगों की जान जा चुकी है. गुरुवार को 517 नये पॉजिटिव केस मिले हैं. वहीं, 8 लोगों की मौत हो गयी. सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत पूर्वी सिंहभूम जिला में हुई. इसके अलावा रांची और बोकारो में एक-एक मरीज की मौत हो गयी. अच्छी खबर यह है कि 17,320 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. इस समय राज्य में कोरोना के 9,332 एक्टिव केस हैं. कोरोना से जुड़ी तमाम खबरों के ताजा अपडेट्स के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >