मुख्य बातें
Coronavirus in Jharkhand Live Update : झारखंड में मंगलवार को 31 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. वहीं, झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 43 नये केस सामने आये हैं, जबकि 95 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं. रिम्स में भर्ती गुमला के रहने वाले एक बुजुर्ग की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1842 हो गई है. राज्य में अब तक नौ संक्रमितों की मौत हो गई है, जबकि एक हजार संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं. झारखंड की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
