Coronavirus Jharkhand updates : रांची में कोरोना के रिकॉर्ड 198 नये मामले, राज्य में 405 संक्रमित मिले, 2 लोगों की हुई मौत

Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में कोरोना वायरस के मामले बेकाबू होकर रिकॉर्ड स्पीड से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी किये गये हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस (coronavirus new cases) के 405 नये मामले सामने आये हैं. अकेले रांची में ही अब तक के एक दिन के सर्वाधिक 198 नये मामले सामने आये हैं. अब राज्य में कोरोना संक्रमितों (Corona infected ) की संख्या 7,166 हो गयी है. इस वक्त राज्य में एक्टिव केसेस की संख्या 3,845 हो गयी है. जबकि 3,234 मरीज इस बीमारी से ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 2 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है.

Live Updates
11:05 PM. 23 Jul 20 11:05 PM. 23 Jul

रांची में रिकॉर्ड 198 नये मामले

रांची में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 198 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही रांची में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 के पार पहुंच गयी है. साथ ही झारखंड में अभी तक 405 नये मामले सामने आये हैं. इस तरह राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 7,166 पहुंच गयी है. गुरुवार को मिले नये कोरोना संक्रमितों में बोकारो जिले में 9, चतरा में 6, देवघर में 1, धनबाद में 17, पूर्वी सिंहभूम में 29, गिरिडीह में 6, गोड्डा में 2, गुमला में 4, हजारीबाग में 12, जामताड़ा में 4, कोडरमा में 32, लोहरदगा में 10, पाकुड़ में 4, पलामू से 22, रामगढ़ में 26, रांची में 198, साहिबगंज में 2, सरायकेला में 10 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 9 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं.

6:19 PM. 23 Jul 20 6:19 PM. 23 Jul

हेमंत सरकार के इस फैसले को तुगलकी फरमान बता रही है भाजपा

भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और पार्टी एक अन्य वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने मास्क नहीं पहनने पर 2 साल की जेल और एक लाख जुर्माना वाले हेमंत सोरेन सरकार के फैसले को गरीब विरोधी और तुगलकी फरमान करार दिया है. दोनों नेताओं ने हेमंत सरकार से अपील की है कि इस फैसले पर पुनर्विचार करे. कहा कि इस फरमान से पुलिस लोगों का भयादोहन शुरू कर देगी. वहीं, आम आदमी पार्टी ने फैसले को हास्यास्पद और गरीब विरोधी बताया है. साथ ही मामले को वापस लेने की मांग की है.

6:19 PM. 23 Jul 20 6:19 PM. 23 Jul

मरीजों ने किया भूख हड़ताल

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड19 वार्ड में एक कुत्ता घुस गया. इसके बाद अस्पताल की अव्यवस्था के खिलाफ मरीजों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी. आज सुबह मरीजों ने नाश्ता और भोजन नहीं किया. मरीजों का कहना है कि जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होगा, तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी.

1:40 PM. 23 Jul 20 1:40 PM. 23 Jul

गुमला के बसिया में बदला दुकान खोलने का समय

बसिया-व्यवसायिक संघ कोनबीर बैठक में दुकानों के समय सें संबंधित निर्णय लिया गया. निर्णय के अनुसार दुकान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक खुलें रहेंगे. पहले दुकान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहते थे. सभी दुकानों में सुरक्षा के नियमों का पालन किया जायेगा.

12:32 PM. 23 Jul 20 12:32 PM. 23 Jul

कोविड सेंटर बनाने का विरोध

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद बेड बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गयी है. रांची में निजी होटल को कोविड सेंटर बनाया जा रहा है. स्टेशन रोड पर कोविड सेंटर बनाये जाने के विरोध में आज स्थानीय लोगों ने किया.

12:32 PM. 23 Jul 20 12:32 PM. 23 Jul

24 घंटे में आये 518 नये मामले

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी किये गये हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में झारखंड में कोरोना संक्रमण के 518 नये मामले सामने आये हैं. सबसे अधिक मामले 125 नये मामले राजधानी रांची से सामने आये हैं. जबकि पश्चिमी सिंहभूम से संक्रमण से 109 नये मामले सामने आये हैं.

12:32 PM. 23 Jul 20 12:32 PM. 23 Jul

बरामद हुआ रिम्स से भागा कोरोना पॉजिटिव

पिछले दिनों रिम्स से भागे कोरोना संक्रमित मरीज को पुलिस ने बरामद कर लिया है. बरियातु थाना पुलिस पुलिस ने उसे बरामद किया है. पूछताछ में उसने बताया कि वह डर से रिम्स के पीछे स्थित झाड़ियों में छिपा हुआ था. फिलहाल पुलिस ने संक्रमित मरीज को वापस रिम्स प्रबंधन को सौंप दिया है.

12:32 PM. 23 Jul 20 12:32 PM. 23 Jul

बढ़ायी गयी बेड की संख्या

झारखंड में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेड की संख्या भी बढ़ायी गयी है. पूरे राज्य के अलग-अलग अस्पतालों को मिलाकर राज्य में 11064 बेड उपलब्ध है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 3616 है.

12:32 PM. 23 Jul 20 12:32 PM. 23 Jul

ईडी ऑफिस दो दिनों के लिए बंद

रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ईडी ऑफिस को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है और डीप सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है. सभी कर्मचारी कोरेंटिन पर चले गये हैं.

12:32 PM. 23 Jul 20 12:32 PM. 23 Jul

5.56 फीसदी की दर से मिल रहे हैं मरीज

झारखंड में अब 5.56 फीसदी की दर से संक्रमित मामले आ रहे हैं. इसका मतलब यह हैं 100 लोगों की जांच के बाद 5.56 लोग संक्रमित मिल रहे हैं.

12:32 PM. 23 Jul 20 12:32 PM. 23 Jul

इटकी आरोग्यशाला में आज जांच हो सकती है प्रभावित

रांची के इटकी स्थित आरोग्यशाला से भी एक संक्रमित मरीज मिला है जो आरोग्यशाला का स्टॉफ है. इसके कारण आज यहां कोराना वायरस की जांच प्रभावित हो सकती है.

12:32 PM. 23 Jul 20 12:32 PM. 23 Jul

कोरोना वायरस की चपेट में रिम्स के आठ डॉक्टर

रिम्स के आठ डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसमें दो सीनियर और छह जूनियर डॉक्टर हैं. दोनों सीनियर डॉक्टर सर्जरी और आर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट के हैं.

6:39 AM. 23 Jul 20 6:39 AM. 23 Jul

रांची में है सबसे ज्यादा मरीज

राजधानी रांची में इन दिनों कोरोना वायरस के रिकॉर्ड नये मामले सामने आ रहे हैं. हर रोज पुराना रिकॉर्ड टूट रहा है. पिछले 24 घंटे में 125 नये मामले आने के साथ ही रांची में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 634 हो गयी है. जबकि अब तक इस बीमारी से 291 लोग ठीक हो चुके हैं. इससे पहले राज्य में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की सूची में पश्चिमी सिंहभूम सबसे ऊपर था. लेकिन अब वो दूसरे स्थान पर खिसक गया है.

6:39 AM. 23 Jul 20 6:39 AM. 23 Jul

इन जिलों से आये इतने मामले

राज्य में संक्रमण के सबसे ज्यादा 125 नये मामले रांची से सामने आये हैं. जबकि बोकारो से 11, चतरा से 2, देवघर से 26, धनबाद से 7, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम से 38, गढ़वा से 43, गिरिडीह से 18, गोड्डा से 16, गुमला से 29, हजारीबाग से 14, जामताड़ा से 3, कोडरमा से 3, लोहरदगा से 7, पलामू से 65, रामगढ़ से 12, साहिबगंज से 17 और सरायकेला से कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है.

मुख्य बातें

Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में कोरोना वायरस के मामले बेकाबू होकर रिकॉर्ड स्पीड से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी किये गये हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस (coronavirus new cases) के 405 नये मामले सामने आये हैं. अकेले रांची में ही अब तक के एक दिन के सर्वाधिक 198 नये मामले सामने आये हैं. अब राज्य में कोरोना संक्रमितों (Corona infected ) की संख्या 7,166 हो गयी है. इस वक्त राज्य में एक्टिव केसेस की संख्या 3,845 हो गयी है. जबकि 3,234 मरीज इस बीमारी से ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 2 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >