Ranchi News : पोटा केस में दोषी किशोर साहू को सात साल की सजा

22 साल पुराने मामले में हुई सुनवाई

रांची. पोटा मामले के विशेष न्यायाधीश सह न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय की अदालत ने सोमवार को 22 वर्ष पुराने पोटा केस में फैसला सुनाया. अदालत ने दोषी करार किशोर साहू को सात साल कैद की सजा सुनायी है. साथ ही उस पर 1.90 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. उल्लेखनीय है कि आरोपी पर एमसीसी उग्रवादी संगठन के सदस्यों के साथ मिल कर वसूली के लिए किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए बैठक करने का आरोप था. गुमला के घाघरा थाना में कांड संख्या-7/2002 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >