Political News: जनता के साथ धोखेबाजी करना कांग्रेस का पुराना इतिहास : साहू

Political News : राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने राज्य के वित्त मंत्री व कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर के बयान की निंदा की है.

रांची. भाजपा के प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने राज्य के वित्त मंत्री व कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर के बयान की निंदा की है. श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनता के साथ धोखेबाजी करना इसका पुराना इतिहास है. झारखंड के वित्त मंत्री के बयान में कांग्रेस पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हुआ है. उन्होंने कहा कि राधाकृष्ण किशोर का 450 रुपये में गैस सिलिंडर देने के वादों को सिरे से नकार देना हेमंत सरकार की नीयत को उजागर कर रहा है.

सत्ता में आते ही वादा भूल रही सरकार

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और झामुमो, दोनों ने विधानसभा चुनाव में जनता का वोट पाने के लिए बड़े पैमाने पर लोकलुभावन वादे किये. उन्हीं वादों में 3200 रुपये क्विंटल धान खरीद और 450 रुपये में जनता को गैस सिलिंडर देने की घोषणाएं शामिल हैं. कहा कि आज सत्ता में आते ही राज्य सरकार अपने सभी वादों को एक-एक कर भूल रही है. राज्य में धान की खरीद 2400 रुपये में हो रही है और दूसरी ओर आज वित्तमंत्री ने तो जनता को पूरी तरह निराश कर दिया.

गठबंधन ने कोई घोषणा पत्र घोषित किया ही नहीं

उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री का यह बयान कि 450 रुपये में सिलिंडर देने का वादा इंडिया गठबंधन का नहीं था, बल्कि यह कांग्रेस पार्टी का वादा था. जिसे पूरा करने के लिए सरकार बाध्य नहीं है. यह सरासर अज्ञानता है.उन्हें अपना ज्ञान थोड़ा बढ़ाना चाहिए. मैनिफेस्टो को पढ़ना चाहिए, ताकि योजना बनाने में उन्हें सहूलियत हो. कहा कि जनता यह कैसे समझे कि कौन सा वादा इंडिया गठबंधन का है. क्योंकि इस गठबंधन ने कोई घोषणा पत्र घोषित किया ही नहीं है.

गरीब की सेवा से कांग्रेस को मतलब नहीं

आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को गांव और गरीब किसान की सेवा से कोई मतलब नहीं रहा. कांग्रेस पार्टी तो केवल सत्ता सुख और मंत्री पद के लिए सरकार चाहती है. कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पहले भी खटाखट योजना के नाम पर ठग चुके हैं. आज हिमाचल जैसे कांग्रेस शासित प्रदेशों में भी जनता ठगी हुई महसूस कर रही है. श्री साहू ने कहा कि यह सरकार आगे भी योजनाओं को लागू नहीं करने के बहाने ढूंढे़गी और जनता को बार-बार धोखा देगी. कांग्रेस के शीर्ष नेता बतायें कि क्या कांग्रेस पार्टी अपने वादों को हेमंत सरकार में लागू कराने में असमर्थ है?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >