झारखंड कांग्रेस ने पीएम मोदी को पोस्टकार्ड भेजकर मांगे 5 सवालों के जवाब, जानें कौन-कौन से प्रश्न पूछे

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एक अवमानना मामले में हुई दो साल की सजा के बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता खत्म किये जाने के बाद से पार्टी पीएम मोदी पर हमलावर है. झारखंड कांग्रेस ने पीएम मोदी से जो सवाल पूछे हैं, वे इस प्रकार हैं...

झारखंड कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजकर उनसे 5 सवालों के जवाब मांगे हैं. पीएम मोदी से जो सवाल पूछे गये हैं, उसमें उद्योगपति अदाणी के साथ पीएम के संबंध, महंगाई, बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दे शामिल हैं. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने यह जानकारी दी.

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद मोदी पर हमलावर कांग्रेस

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एक अवमानना मामले में हुई दो साल की सजा के बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता खत्म किये जाने के बाद से पार्टी पीएम मोदी पर हमलावर है. झारखंड कांग्रेस ने पीएम मोदी से जो सवाल पूछे हैं, वे इस प्रकार हैं-

  • अदाणी से आपके क्या रिश्ते हैं ?

  • अदाणी ने अब तक भाजपा को कितने करोड़ का चंदा दिया?

  • आप अदाणी मामले में जेपीसी का गठन क्यों नहीं कर रहे हैं?

  • देश में महंगाई कब कम होगी?

  • आपके विदेश दौरे के बाद अदाणी को कितने ठेके मिले?

Also Read: झारखंड कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम आज से, रांची में मशाल शांति मार्च के जरिये करेगी शुरुआत
संसद में मनमानी कर रही सरकार : राकेश सिन्हा

प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार संसद में मनमानी कर रही है. इससे दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र खतरे में है. विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है. वह देश की 140 करोड़ जनता की आवाज संसद से सड़क तक उठाती रहेगी.

अभिनेत्रियों की शादी पर पीएम ट्विटर पर देते हैं शुभकामना

राकेश सिन्हा ने कहा कि अभिनेत्रियों की शादी होती है, तो प्रधानमंत्री ट्विटर के जरिये उन्हें शुभकामना देते हैं. लेकिन, जेपीसी के गठन की मांग इतने लंबे अरसे से हो रही है, वह कुछ नहीं बोल रहे हैं.

Also Read: राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के विरोध में झारखंड कांग्रेस पूरे राज्य में चलायेगी जय भारत सत्याग्रह आंदोलन
पीएम से संवाद के लिए चिट्ठी अंतिम विकल्प

प्रदेश महासचिव अमूल्य नीरज खलखो ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह फॉर्मूला देश के लोगों को बताना चाहिए कि उनके मित्र अदाणी दुनिया में 609 स्थान से पहले नंबर के धनी व्यक्ति कैसे बन गये. उन्होंने कहा कि अब देश की जनता के पास प्रधानमंत्री से सवाल करने के लिए सिर्फ चिट्ठी ही एकमात्र विकल्प बचा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >