झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली और अधिकारियों के रवैये को लेकर उठाये जा रहे मुद्दों का खुलकर समर्थन किया है. सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री जो मुद्दे उठा रहे हैं, कांग्रेस उनका सौ फीसदी समर्थन करती है. उन्होंने संकेत दिया कि इन विषयों पर राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में भी चर्चा होगी. के राजू ने कहा कि अधिकारियों को सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: झारखंड के कोडरमा में पहली बार निकली रथ यात्रा, बारिश भी नहीं डिगा सकी श्रद्धालुओं की आस्था
सीएम कर रहे मामले की समीक्षा
यदि जनप्रतिनिधियों को उचित सम्मान नहीं मिलता है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है. राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर पूछे गये सवाल के जवाब में के राजू ने कहा कि पूरे मामले पर मुख्यमंत्री नजर रखे हुए हैं. समीक्षा कब पूरी होगी, इसके लिए मुख्यमंत्री पर कोई समय-सीमा तय करने का दबाव नहीं बनाया जा सकता. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के सभी विधायकों ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था.
ये भी पढ़ें: मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट की बैठक, मॉनसून सत्र पर लग सकती है मुहर
ये भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश ने माउंट कुन फतह कर रचा इतिहास, सैनिक स्कूल तिलैया से कर चुके हैं पढ़ाई
