छह को नामांकन करेंगी रांची से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी

रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय छह मई को नामांकन दाखिल करेंगी. यशस्विनी के नामांकन के मौके पर कांग्रेस, झामुमो, राजद और वाम दल के नेता शामिल होंगे.

रांची. रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय छह मई को नामांकन दाखिल करेंगी. यशस्विनी के नामांकन के मौके पर कांग्रेस, झामुमो, राजद और वाम दल के नेता शामिल होंगे. नामांकन में राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी मौजूद रहेंगे. यशस्विनी के नामांकन को लेकर पिता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने ताकत लगायी है. पार्टी के स्तर पर भी तैयारी चल रही है.

कांग्रेसी प्रत्याशी ने सिविल कोर्ट में किया जनसंपर्क

रांची लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने सोमवार को रांची सिविल कोर्ट परिसर में जनसंपर्क किया. इस मौके पर सुश्री सहाय के साथ उनके पिता व रांची के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, सुरेंद्र सिंह, विनय सिंहा दीपू भी थे. यशस्विनी सहाय ने अधिवक्ताओं के सीट पर जाकर उनसे समर्थन मांगा तथा उनसे कांग्रेस में मतदान करने की अपील की.

भाजपा के देश विरोधी विचारधारा का भंडाफोड़ करें : कुमार राजा

रांची. रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने लोकसभा चुनाव को लेकर मोरहाबादी प्रखंड बूथ कमेटी के साथ बैठक की. बैठक में श्री राजा ने कहा कि कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता लोगों से जनसंपर्क कर भाजपा के देश विरोधी विचारधारा को जनता के सामने रखें. श्री राजा ने कहा की नरेंद्र मोदी की सरकार निरंतर अपने वादों को पूरा करने में असमर्थ रही है. ऐसे में इस चुनाव में भाजपा को वोट मांगने का अधिकार नहीं है. बैठक में विक्की करमाली, सुदीप उरांव जी, गौरव सिंह सहित काग्रेस के कई नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >