Sports : जेएससीए सचिव के विरोध में आये उपाध्यक्ष

जेएससीए में कार्यरत 70 साल के अधिक उम्र का कोई व्यक्ति नौकरी नहीं कर पायेगा

रांची.

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) का चुनाव 18 मई को होगा. इससे पहले मंगलवार 29 अप्रैल काे जेएससीए की कमेटी ऑफ मैनेजमेंट (सीओएम) की बैठक हुई. इस बैठक में कई निर्णय लिये गये, जिसमें जेएससीए में कार्यरत 70 साल के अधिक उम्र का कोई व्यक्ति नौकरी नहीं कर पायेगा भी शामिल रहा. अब इस मामले में नया विवाद सामने आया है. दरअसल, जेएससीए के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने 30 अप्रैल को पत्र लिख कर 70 साल से ऊपर के सभी चयनकर्ताओं, सपोर्ट स्टाफ, एक्जिक्यूटिव अफसरों को भी पद छोड़ने को कहा है. इस पत्र के विरोध में जेएससीए के उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिन्हा ने अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदाधिकारियों को ईमेल कर इसका विरोध किया है. डॉ सिन्हा ने अपने ईमेल में लिखा है कि सीओएम की बैठक में 70 साल से ऊपर के कोच व सपोर्ट स्टाफ को हटाने पर कोई चर्चा नहीं हुई थी. ऐसे में सचिव को अपना फरमान वापस लेना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >