Cold Wave Alert : झारखंड में अब कांपेंगे लोग, मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट किया जारी

Cold Wave Alert : झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. 3 दिसंबर से ठंड बढ़ेगी. कोहरा के साथ शीतलहरी चल सकती है. जानें मौसम विभाग की ओर से क्या दी गई जानकारी.

Cold Wave Alert : दितवाह चक्रवात का प्रकोप खत्म हो गया है. इसके बाद झारखंड से बादल छंट गये हैं. मौसम पूरी तरह साफ हो चुका है. मौसम विज्ञान केंद्र  रांची के अनुसार, अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आयेगी. इसका मतलब है कि झारखंड में बुधवार से ठंड बढ़ सकती है. सुबह में कोहरा के साथ शीतलहरी चल सकती है. उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण इसका असर झारखंड पर भी पड़ने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. पुन: सात दिसंबर से आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है. इससे न्यूनतम तापमान में दिन में थोड़ी वृद्धि रिकॉर्ड की जा सकती है.

झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश 

इस बीच मंगलवार को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. खूंटी में एक मिमी बारिश दर्ज की गयी है. राज्य में सबसे कम खूंटी में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही, जबकि न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है. इसके और घटने की उम्मीद है.

मेदिनीनगर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस

वहीं, मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मेदिनीनगर में जहां पिछले 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. वहीं, बोकारो में 1.5 डिग्री सेल्सियस व चाईबासा में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा. इधर, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि धान की फसल यदि परिपक्व हो गयी है, तो कटाई शुरू करें. खरीफ फसलों की कटाई होने पर गेंहू की खेती के लिए खेत तैयार कर लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >