बकाया भुगतान के बाद कोयला ढुलाई शुरू

डंपर मालिकों को बकाया 42 लाख में से 10 लाख का भुगतान किया गया है.

पिपरवार. बकाया भाड़ा भुगतान को लेकर तीन दिनो से ठप सीएचपी-बचरा साइडिंग की कोयला ढुलाई सोमवार दोपहर दो बजे पुन: प्रारंभ हो गयी. जानकारी के अनुसार जय अंबे रोड लाइंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डंपर मालिकों को बकाया 42 लाख में से 10 लाख का भुगतान किया गया है. शेष इस सप्ताह के अंत तक भुगतान करने का आश्वासन दिया गया है. कोयला ढुलाई फिर से प्रारंभ हो जाने से सीसीएल ने राहत की सांस ली है. कोयला ढुलाई बंद हो जाने से बचरा साइडिंग में कोयले की किल्लत हो गयी थी. साइडिंग से कोयला डिस्पैच नहीं हो पा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra rana

मैं 25 वर्षों से पत्रिकारिकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. प्रभात खबर में मैं वर्ष 2020 से पिपरवार डेट लाइन से समाचार लिख रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >