जाति प्रमाण पत्र में देरी के मामले में टंडवा सीओ अनूप कच्छप को राहत, विभाग ने आरोप से किया मुक्त

टंडवा अंचल अधिकारी अनूप कच्छप को जाति प्रमाण पत्र जारी करने में देरी के मामले में बड़ी राहत मिली है. उनके स्पष्टीकरण के बाद विभाग ने उन्हें आरोप मुक्त कर दिया है. यह फैसला चतरा उपायुक्त की अनुशंसा पर लिया गया.

रांची. चतरा जिले के टंडवा अंचल के अंचल अधिकारी (सीओ) अनूप कच्छप को जाति प्रमाण पत्र जारी करने में देरी के मामले में राहत मिली है. उनके स्पष्टीकरण के बाद उन्हें आरोप मुक्त कर दिया गया है. चतरा उपायुक्त ने भी सीओ के स्पष्टीकरण को स्वीकार करते हुए उन्हें मामले से मुक्त करने की अनुशंसा की थी. इसके बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग ने मामले को बंद कर दिया.

2019 में लगा था आरोप

सीओ अनूप कच्छप पर वर्ष 2019 में सेवा की गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित अवधि में जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं करने का आरोप लगा था. मामले में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था.

अपने स्पष्टीकरण में सीओ ने बताया था कि डिजिटल हस्ताक्षर की मैपिंग में विलंब और विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के कारण प्रमाण पत्र जारी करने में देरी हुई. उन्होंने हुई देरी के लिए खेद भी जताया था.

चतरा उपायुक्त की अनुशंसा के बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग ने स्पष्टीकरण पर विचार करते हुए मामले को बंद कर दिया और सीओ को आरोप से मुक्त कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज लाल

मनोज लाल तीन दशकों से पत्रकारिता से जुड़े हैं. फिलहाल प्रभात खबर रांची में विशेष संवाददाता के पद पर हैं. वर्ष 2000 से सरकारी तंत्र, प्रशासनिक व्यवस्था, सरकारी योजनाओं एवं नीतियों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. जमीनी स्तर पर सरकारी नीतियों और उनके क्रियान्वयन को तथ्यपरक तरीके से सामने लाने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >