बीआइटी गेट पर सीएम का फूंका गया पुतला

बीआइटी मेसरा में राज्य के विद्यार्थियों का 50% कोटा समाप्त करने का विरोध

प्रतिनिधि, मेसरा.

भाजयुमो ने बीआइटी मेसरा कॉलेज में झारखंड राज्य के विद्यार्थियों का 50% कोटा समाप्त करने के विरोध में मंगलवार को संस्थान के मुख्य गेट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उच्च एवं तकनीकी विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का पुतला फूंका. मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के विरोध में नारे लगाये. कार्यकर्ता फिर से राज्य के विद्यार्थियों को बीआइटी मेसरा में नामांकन में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग कर रहे थे. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर राज्य सरकार संस्थान में नामांकन में आरक्षण को लेकर जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो उच्च एवं तकनीकी विभाग के मंत्री के आवास का घेराव किया जायेगा. प्रदर्शन के दौरान मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि झारखंड सरकार की अकर्मण्यता के कारण राज्य के युवाओं के अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है. सरकार यदि समय रहते ठोस प्रयास करती तो राज्य के विद्यार्थियों को ऐसे नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता. विशिष्ट अतिथि रांची पश्चिमी जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. झारखंड के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके ही राज्य में अवसरों से वंचित किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रदर्शन में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम ने कहा कि उच्च एवं तकनीकी विभाग के मंत्री के घर का घेराव किया जायेगा. मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीत सिंह, विक्रांत, रंजन कुमार, शिवलाल महतो, राजा महतो,नवीन, राहुल व बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे.

बीआइटी मेसरा में राज्य के विद्यार्थियों का 50% कोटा समाप्त करने का विरोधB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >