श्रावण मास पर CM हेमंत ने सभी श्रद्धालुओं का किया स्वागत, कहा- सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पवित्र श्रावण मास की शुरुआत पर सभी श्रद्धालुओं का झारखंड की धरती पर स्वागत किया है. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ धाम आने वाले कांवरियों की सुख-समृद्धि और यात्रा की सुरक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताई है.

रांचीः आज (30 जुलाई) से पवित्र श्रावण मास का शुभारंभ हो गया है. जिसका समापन 28 अगस्त (गुरुवार) को होगा. इधर, श्रावण मास के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों के साथ देश-विदेश से बाबा बैद्यनाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ धान आने वाले सभी कांवरियों और श्रद्धालुओं का झारखंड की धरती पर स्वागत किया है.

सीएम ने श्रद्धालुओं के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्वीटर) पर पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के लिए सुख समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से सभी की श्रद्धा, आस्था और तपस्या सफल हो और यह पावन श्रावण मास सभी के जीवन में मंगल लेकर आए. उन्होंने कामना की, कि भगवान शिव सभी भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा है कि श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि इससे उनकी यात्रा सुरक्षित और सुखद होगी. मुख्यमंत्री ने अपने संदेश का समापन 'बोल बम.', 'ॐ नमः शिवाय.' और 'हर-हर महादेव.' के उद्घोष के साथ किया.




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil choudhary

25 वर्षों से पत्रकारिता कर रहा हूँ.हार्ड न्यूज़ से राजनीतिक खबर करता रहा हूँ.वर्तमान में मुख्यमंत्री, पावर,इंडस्ट्रीज, माइंस संबंधित मामलों पर रिपोर्ट करता हूँ. बीबीसी,पैनोस और झारखंड सरकार से फेलोशिप ले चुका हूँ।कई बार अवार्ड ले चुका हूँ.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >