दिल्ली में सीएम आज झारखंड का डिजिटल रोडमैप पेश करेंगे, न्यूक्लियर और सीमेंट प्लांट के लिए होगा एमओयू

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नई दिल्ली में झारखंड का डिजिटल रोडमैप पेश करेंगे. इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल गवर्नेंस और IT आधारित विकास को लेकर सरकार अपनी योजनाओं की जानकारी देगी. कार्यक्रम में निवेश के लिए कई एमओयू भी होंगे.

Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नयी दिल्ली में राष्ट्रीय मंच पर झारखंड का डिजिटल रोड मैप पेश करेंगे. झारखंड सरकार आठ और नौ जुलाई को नयी दिल्ली के होटल ताज पैलेस में नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 का आयोजन कर रही है. मौके पर सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), डिजिटल गवर्नेस और आइटी आधारित विकास को लेकर अपनी योजनाओं की जानकारी देगी. उद्घाटन सत्र में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली रवाना हो गए. 

रांची आईटी पार्क बनेगा निवेश का नया केंद्र 

कार्यक्रम में राज्य में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने और गोड्डा में सीमेंट प्लांट लगाने के लिए एमओयू भी साइन किए कार्यक्रम में देश-विदेश की करीब 100 अग्रणी टेक्नोलॉजी और आइटी कंपनियों के प्रतिनिधि, नीति निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ भाग लेंगे. राज्य सरकार का उद्देश्य एआइ को बेहतर सेवा पहुंचाने के प्रभावी माध्यम के रूप में स्थापित करना है. कार्यक्रम में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर रांची आइटी पार्क को निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया जायेगा. करीब 100.97 एकड़ विवादमुक्त सरकारी भूमि पर प्रस्तावित यह आइटी पार्क राजधानी के कोर कैपिटल एरिया में विकसित होगा.

गोड्डा में लगाया जाएगा अदाणी का सीमेंट प्लांट

राज्य में निवेश के लिए लगभग 10 कंपनियों के साथ एमओयू किये जायेंगे. इसमें गोड्डा में अदाणी पावर द्वारा सीमेंट प्लांट लगाने का एमओयू भी शामिल है. इसके अलावा अमलगम स्टील एंड पावर लि, जिंदल न्यूक्लियर पावर, जिंदल स्टील, जिंदल रिन्यूएबल प्राइवेट लिमिटेड, रुंगटा संस प्रालि, रुंगटा माइंस लि, अंबुजा सीमेंट लिमिटेड, टाटा स्टील लिमिटेड व वरुण बेवरेज के साथ एमओयू होंगे.

इसे भी पढ़ें: सात साल के लंबे इंतजार के बाद विधवा को मिला न्याय, अदालत ने दिलाया मकान पर कब्जा

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन मामले की एफआईआर रद्द


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >