VIDEO: ED के चौथे समन पर हाजिर होंगे सीएम हेमंत सोरेन!

रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ईडी की ओर से अब तक चार समन जारी हो चुका है. चौथे समन के तहत उन्हें 23 सितंबर को ईडी के रांची ऑफिस में उपस्थित होना है.

रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ईडी की ओर से अब तक चार समन जारी हो चुका है. चौथे समन के तहत उन्हें 23 सितंबर को ईडी के रांची ऑफिस में उपस्थित होना है. ईडी ने जब पहली बार सीएम को इस मामले में समन भेजा था, तब उन्होंने कहा था कि यह पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है. ईडी को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने ईडी से आग्रह किया था कि वह अपना समन वापस ले ले, नहीं तो वह कानूनी रास्ता अपनाएंगे. ईडी ने समन वापस लेने के बजाय एक और समन जारी कर उन्हें 24 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया. सीएम हेमंत सोरेन इस बार भी रांची स्थित ईडी के रीजनल ऑफिस नहीं पहुंचे. फिर उन्हें तीसरा समन जारी कर 9 सितंबर को पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया था, लेकिन सीएम केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय में हाजिर नहीं हुए. वे नयी दिल्ली में आयोजित जी-20 समिट के दौरान राष्ट्रपति की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल होने के लिए दिल्ली चले गए थे. अब सीएम को चौथा समन जारी हुआ है. इस बार सीएम को 23 सितंबर को बुलाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >