रातू. चटकपुर शांति नगर में होली के दिन दो गुटों के बीच झड़प में कई युवक जख्मी हो गये. मामले को लेकर राजेंद्र पंडित की लिखित शिकायत पर पुलिस दर्जनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हमले में संजीव, सूरज और विक्की को सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आयी है. आरोपियों में नंदकिशोर राणा, बिरू, राजधनी, गोलू, प्रदीप, पीयूष, अमित चौधरी, संजय शर्मा व अजय कुमार आदि शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, श्री पंडित के घर के समीप नाचने-गाने के दौरान पीड़ित पक्ष के लोगों पर हरवे-हथियार से लैस युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान लूटपाट और तोड़फोड़ किये जाने की भी खबर है. इधर, आरोपी पक्ष की ओर से भी थाना में लिखित शिकायत की गयी है. देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
