रांची में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, डूरंड कप के उद्घाटन समारोह का CM को मिला न्योता समेत देखें 5 तस्वीरें

1 / 6
रांची में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, डूरंड कप के उद्घाटन समारोह का CM को मिला न्योता समेत देखें 5 तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता में झड़प

रांची में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, डूरंड कप के उद्घाटन समारोह का CM को मिला न्योता समेत देखें 5 तस्वीरें

रांची में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प. डूरंड कप के उद्घाटन समारोह का CM को न्योता. देखें 5 फोटोज.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

भाजपा कार्यालय के पास प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता.

भिड़े भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता

नीट पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को हरमू बाइपास रोड लगभग तीन घंटे तक रणक्षेत्र में तब्दील रहा. कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने का आह्वान किया था. इस क्रम में प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गये. दोनों ओर से जमकर धक्का-मुक्की हुई. मौके पर अंडे, टमाटर और पानी की बोतलें फेंकी गयी.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

अधिकारी सीएम को निमंत्रण देते हुए

उद्घाटन समारोह का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला न्योता

135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इसी क्रम में गुरुवार को खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन तथा जनरल ऑफिसर कमांडिंग-23 आइबीजी मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को 26 जुलाई से रांची में शुरू होनेवाले एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह एवं उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

लकड़ी ढोते हुए

स्कूली बच्चों से डेढ़ किमी तक ढुलवायी जलावन की लकड़ी

सरायकेला- खरसावां के कुचाई स्थित नव प्राथमिक विद्यालय, गोगामर्चा से आयी तस्वीरों ने सवाल खड़े कर दिये हैं. जहां बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए थीं, वहां उनके सिर पर मध्याह्न भोजन के लिए जलावन की लकड़ियों का बोझ और हाथों में खाद्य सामग्री दिखाई पड़ी. विद्यालय के शिक्षक ने बच्चों को अपने घर से एमडीएम का सामान लाने की जिम्मेदारी सौंप दी. शिक्षक का घर स्कूल से डेढ़ किमी दूर है. बीइइओ ने शिक्षक को शो-कॉज जारी किया है.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

डीसी बैठक करते हुए. Image- X@DC_Ranchi

पांच सीओ को शोकॉज जारी

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समीक्षा बैठक में कार्यों की धीमी प्रगति और खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जतायी. उन्होंने रातू, चान्हो और हेहल के सीओ को शो-कॉज जारी करने का निर्देश दिया, जबकि बुंडू और बड़गाईं के सीओ को शो-कॉज के साथ वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

डीएसपीएमयू कैंपस में हंगामा करते छात्र संगठनों के सदस्य.

छात्र संगठनों ने शिक्षकों के साथ की धक्का-मुक्की

डीएसपीएमयू कैंपस गुरुवार को एक बार फिर हंगामेदार रहा. आदिवासी छात्र संघ, झारखंड छात्र मोर्चा, एनएसयूआइ, अभाविप, आजसू सहित अन्य छात्र संगठन कैंपस पहुंचे कुलपति से मिलने की जिद करने लगे. उस वक्त विवि के शिक्षक व कर्मचारी पूर्व में छात्र संगठनों द्वारा किये गये हंगामे के विरोध में दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर बैठे थे. इसी दौरान दोनों ओर से किसी बात को लेकर धक्कामुक्की शुरू हो गयी, नतीजा हंगामा बढ़ गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >