सीटू ने फिजिकल अटेंडेंस नियम में बदलाव की मांग की

केडीएच परियोजना अंतर्गत एनसीओइए (सीटू) के सचिव उदयकुमार सिंह ने फिजिकल अटेंडेंस को लेकर वर्तमान नियमों में संशोधन की मांग उठायी है.

खलारी. केडीएच परियोजना अंतर्गत एनसीओइए (सीटू) के सचिव उदयकुमार सिंह ने फिजिकल अटेंडेंस को लेकर वर्तमान नियमों में संशोधन की मांग उठायी है. उन्होंने कहा कि रविवारीय ड्यूटी के लिए चार दिन फिजिकल अटेंडेंस की अनिवार्यता ईसीएफडी की गाइडलाइंस के अनुरूप नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि एनके एरिया में वर्तमान में जो फिजिकल अटेंडेंस का नियम लागू है, वह ईसीएफडी के स्पष्ट निर्देशों के खिलाफ है. ईसीएफडी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, सप्ताह में ली गई छुट्टी को भी फिजिकल अटेंडेंस में शामिल किया जाना चाहिए और इसके आधार पर कर्मचारियों को रविवारीय ड्यूटी के लिए पात्र माना जाना चाहिए. सिंह ने कहा कि ईसीएफडी की चिट्ठी में यह स्पष्ट उल्लेख है कि सप्ताह में ली गई अनुमान्य छुट्टी को उपस्थिति के रूप में गिना जाएगा, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों को नियमों की आड़ में परेशान किया जा रहा है. सीटू सचिव ने महाप्रबंधक से आग्रह किया है कि वे ईसीएफडी गाइडलाइंस के अनुरूप फिजिकल अटेंडेंस नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करें, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके और अनावश्यक भ्रम की स्थिति समाप्त हो.

ईसीएफडी की गाइडलाइंस के पालन पर जोर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >