Athletics : डॉन बॉस्को स्कूल दो वर्गों में बना विजेता

26वीं सीआइएससीइ जोनल एथलेटिक मीट बुधवार को संपन्न हो गयी.

सीआइएससीइ जोनल एथलेटिक रांची. लॉरेटो कॉन्वेंट, डोरंडा के तत्वावधान में खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित 26वीं सीआइएससीइ जोनल एथलेटिक मीट बुधवार को संपन्न हो गयी. समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स सेक्रेटरी मनोज कुमार थे. प्रतियोगिता में 1075 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. सब जूनियर वर्ग में बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल नामकुम व डब्ल्यू जॉन मल्टीपर्पस बोर्डिंग स्कूल नगड़ी विजेता, जबकि सेक्रेड हार्ट हुलहुंडू व संत थॉमस धुर्वा उप विजेता बने. जूनियर वर्ग में बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल डोरंडा व डॉन बॉस्को स्कूल कोकर विजेता, बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल नामकुम व डब्ल्यू जॉन मल्टीपर्पस स्कूल नगड़ी उप विजेता रहे. सीनियर वर्ग में फादर एग्नेल स्कूल डिबडीह व डॉन बॉस्को स्कूल कोकर विजेता, जबकि संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा व बिशप वेस्टकॉट बॉयज स्कूल नामकुम उप विजेता रहे. सभी विजेता व उप विजेताओं को खेल सचिव ने पुरस्कृत किया. पुरस्कार वितरण समारोह के बाद लॉरेटो कॉन्वेंट की छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया. ड

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >