Sports : सीआइएससीइ जोनल एथलेटिक मीट शुरू

छठी सीआइएससीइ जोनल एथलेटिक मीट

रांची. बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल डोरंडा और सेंट एंथोनी स्कूल डोरंडा के संयुक्त तत्वावधान में छठी सीआइएससीइ जोनल एथलेटिक मीट बुधवार से होटवार स्थित खेलगांव में शुरू हुई. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि सीआइएससीइ स्पोर्ट्स एंड गेम्स के को-ऑर्डिनेटर सह बिशप वेस्टकॉट बॉयज स्कूल नामकुम के प्रिंसिपल जोयल जे एडविन ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते और बनाते हैं, बल्कि ये आपसी प्रतिस्पर्धा, एकता और लक्ष्य प्राप्ति के लिए सतत मेहनत के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं. मीट में भाग ले रहे एथलीटों से उन्होंने कहा : खेलो दिल से और जीतो गर्व से. बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल डोरंडा की प्राचार्या जे एडविन ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी. वहीं, सेंट एंथोनी स्कूल के प्राचार्य सीए फ्रांसिस ने अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया.

जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू

रांची. सीआइएससीइ जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप संत फ्रांसिस स्कूल लोवाडीह में शुरू हुई. चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिस्टर कृषि, विशिष्ट अतिथि स्कूल के प्रबंधक ब्रदर जॉर्ज डोमिनिकन रांची जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के मिथिलेश कुमार सिंह और कार्मेल स्कूल के शारीरिक शिक्षाक अनंत ने किया. पहला मैच अंडर-14 वर्ग में कार्मेल स्कूल व सेंट चार्ल्स स्कूल के बीच हुआ. मौके पर संत फ्रांसिस स्कूल के शिक्षक अनूप केरकेट्टा, शारीरिक शिक्षक रामजीत राम व अमित सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >