2 अक्तूबर तक चलेगा सीपेट का स्वच्छता अभियान, स्कूल परिसर की सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक

केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सीपेट) ने रांची के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया है. यह 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है और दो अक्तूबर तक चलेगा.

रांची. केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सीपेट) की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. सीपेट के उप निदेशक सह प्रमुख जयंत कुमार दास के नेतृत्व में अधिकारियों और शिक्षकों ने विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की.

दो अक्तूबर तक होंगे स्वच्छता कार्यक्रम

इस दौरान तकनीकी अधिकारी प्रशांत कुमार सारंगी ने बताया कि सीपेट की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आगे भी कई सफाई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. उन्होंने बताया कि अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा. कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पूजा सिंह

पूजा सिंह प्रभात खबर की वरीय संवाददाता हैं और पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन किया है. इसके अलावा डाक विभाग, महिला कॉलेज, दूरसंचार विभाग, सरकारी व निजी बस स्टैंड समेत शहर की परिवहन व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े मुद्दे उनकी प्रमुख रिपोर्टिंग के विषय रहे हैं.

उनकी पत्रकारिता का प्रमुख उद्देश्य आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना और संबंधित विभागों का ध्यान जनसमस्याओं की ओर आकर्षित करना रहा है. इसके अलावा वह सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर भी नियमित रूप से लेखन करती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >