Ranchi news :सूर्या हांसदा इनकाउंटर केस को सीआइडी ने किया टेकओवर, अनुसंधान शुरू

डीएसपी करेंगे अनुसंधान, डीआइजी करेंगे केस में सुपरविजन

डीएसपी करेंगे अनुसंधान, डीआइजी करेंगे केस में सुपरविजन रांची . गोड्डा जिला में कमलडोर (रहड़बड़िया) पहाड़ के पास पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे गये सूर्या हांसदा केस को सीआइडी ने गुरुवार को पुलिस से टेकओवर कर लिया है. सीआइडी ने केस में अनुसंधान शुरू कर दिया. केस में अनुसंधानक दुमका रेंज के सीआइडी डीएसपी को बनाया गया है, जबकि केस में सुपरविजन चंदन कुमार झा करेंगे. इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि घटना के बाद गोड्डा पुलिस ने आरंभिक रिपोर्ट सीआइडी मुख्यालय को भेज दी है, जिसके आधार पर सीआइडी मुख्यालय ने केस टेकओवर करने की दिशा में तैयारी शुरू कर थी. मालूम हो कि सूर्या हांसदा का नाम सूर्यनारायण हांसदा भी था. वह ललमटिया थाना क्षेत्र का गैंगस्टर एवं राजनीति दल से भी संबंध रखता था. उसने 2019 में बोरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था. लेकिन वर्ष 2024 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर उसने जेकेएलएम पार्टी से चुनाव लड़ा था. घटना के बाद गोड्डा एसपी द्वारा बताया गया था कि घटना से पहले सूर्या को रविवार की शाम में देवघर के नावाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम उसे लेकर हथियार बरामद करने के लिए रहड़बड़िया पहाड़ जा रही थी. इसी दौरान पुलिस से इंसास राइफल छीनकर सूर्या भागने लगा. इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी की. पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में सूर्या हांसदा मारा गया था. सीआइडी केस के अनुसंधान के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बैलेस्टिक रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट हासिल करेगी. घटना के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी और पदाधिकारी या अन्य घटना से जुड़े कोई गवाह होंगे, तब उनका भी बयान दर्ज करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >