स्वर्ग और पृथ्वी के राजा हैं ख्रीस्त

मैक्लुस्कीगंज में मसीहियों ने श्रद्धा पूर्वक ख्रीस्त राजा का त्योहार मनाया

प्रतिनिधि, मैक्लुस्कीगंज.

मैक्लुस्कीगंज में मसीहियों ने श्रद्धा पूर्वक ख्रीस्त राजा का त्योहार मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अनुष्ठाता लपरा पल्ली के सहायक फादर प्रफुल तिग्गा ने पवित्र सक्रामेंत की आशीष कर व लपरा पल्ली पुरोहित फादर हुबेरतुस बेक के मार्गदर्शन में प्रार्थनामय शोभायात्रा से की. विश्वासियों ने पवित्र सक्रामेंत के साथ सेवा मार्ग मध्य विद्यालय कोनका से शोभायात्रा शुरू की. शोभायात्रा मुख्य पथ से होते हुए सैक्रेड हार्ट कैथोलिक चर्च पहुंची. चर्च परिसर में पुरोहित हुबेरतुस बेक ने मिस्सा अनुष्ठान कर पवित्र युख़ारिस्त पूजन मंच पर चढ़ाया और पवित्र बाइबल का पाठ किया. पुरोहित ने कहा कि यीशु स्वर्ग और पृथ्वी के राजा हैं. कहा कि वे प्रेम न्याय और शांति का संदेश लिए दूसरों के लिए जीते हैं. असहायों की मदद करना ही उनका एकमात्र उद्देश्य है. प्रभु यीशु अन्य राजाओं से अलग हैं. वे हमारे दिलों पर राज करनेवाले राजा हैं. यीशु हर प्राणियों में बसा है. हर प्राणी में उन्हें देखना और सेवा करना हम सभी का धर्म है. तत्पश्चात परम प्रसाद का वितरण कर नाच गाना व आराधना स्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. पूरे समारोह में गुणगान कर जयकारे भी लगाये गये. इस अवसर पर डिक्कन सेबेस्टियन, पुष्पा खलखो, प्रेम एक्का, तोबियस बाड़ा, सुनीता, अनिता, अनिमा लकड़ा, बेरनादत खलखो, कुसुम, कोर्नेलुइस खेस, मार्टिना माघी, अजय, संतोष, अमित, विनय, संजय, सचिन, कोर्नेलुइस, विंसेंट खेस सहित बड़ी संख्या मसीही विश्वासी शामिल थे.

फ्लैग::::::: मसीहियों ने श्रद्धापूर्वक मनाया ख्रीस्त राजा का त्योहार, निकाली शोभायात्रा

फ़ोटो 1 – पवित्र सक्रामेंत के साथ पुरोहित व जुलूस में शामिल मसीही.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rohit kumar maht

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >