रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, लोजपा के फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को रांची पहुंचे. यहां उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में हिस्सा लिया. जहां उन्हें फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है.

रांची : केंद्रीय मंत्री सह हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद चिराग पासवान रविवार को रांची पहुंचे. जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक हिस्सा लिया. जहां सर्वसम्मति से उन्हें लोजपा का फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. अध्यक्ष चुने जाने का बाद उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया.

बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए रांची पहुंचे थे. जैसे ही वे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बाहर निकले पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस दौरान वे सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. इसके बाद वे सीधा बिरसा चौक गये जहां वे बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उन्हें श्रद्धांजलि. इसके बाद वे पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गये.

लोजपा के कार्यकर्ता बोले- चिराग पासवान के मार्गदर्शन में पार्टी हासिल करेगी उंचाई

रांची के बिरसा चौक से वे सीधा पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गये. बैठक में उन्हें फिर से लोजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी का अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी. जिसे उन्होंने स्वीकर कर लिया. पार्टी का फिर से अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया है. वहीं लोजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा है कि उन्हें चिराग पासवन के कुशल नेतृत्व भरोसा है. साथ ही यह भी उम्मीद जतायी है कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी नई उंचाई हासिल करेगी. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की गयी.

Also Read: चिराग पासवान ने किया भारत बंद का समर्थन, पढ़िए आरक्षण को लेकर क्या कहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >