विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

संत जगत ज्ञान महर्षि मेंहीं पब्लिक स्कूल में शनिवार को “निर्माण” नामक विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी

बेड़ो.

संत जगत ज्ञान महर्षि मेंहीं पब्लिक स्कूल में शनिवार को “निर्माण” नामक विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी. प्रदर्शनी में नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता व वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने विज्ञान, कला व शिल्प, हिंदी, अंग्रेज़ी, सामाजिक विज्ञान तथा कंप्यूटर विषयों से संबंधित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किये. प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ दिवाकर मिंज, प्राचार्य डॉ डीएम हंसदा, डॉ मीना प्रीति, प्रो निलेश पासवान, डॉ पंकज राज, सुनीता सिंह व संदीप राज ने संयुक्त रूप से किया. डॉ मिंज ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न होकर विद्यार्थियों के समग्र विकास पर केंद्रित होनी चाहिए. विद्यार्थियों ने प्रदूषण, पर्यावरण, स्मार्ट सिटी, रॉकेट्री तथा मधुबनी पेंटिंग जैसे विषयों पर मॉडल तैयार किये. श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व पदक देकर सम्मानित किया. संचालन ईशा किरण ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >