कांके के स्कूल में CCL का जागरूकता अभियान, बच्चों ने पौधे लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

रांची के कान्के स्कूल में CCL ने सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया. बच्चों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्रतियोगिताओं में भाग लिया.

रांची. राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय, खिजूरटोली, कांके में सीसीएल की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान विद्यालय परिसर में शिक्षक और बच्चों ने पौधरोपण किया.

प्रधानाध्यापक नसीम अहमद ने कहा कि मानव जीवन के लिए पर्यावरण बेहद जरूरी है. अभियान के तहत बच्चों के बीच चित्रांकन और देशभक्ति कविता प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

सीसीएल की ओर से सभी बच्चों को स्टेशनरी किट भी प्रदान किया गया. मौके पर शिक्षक सुभाष उरांव और शमशाद बेगम सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil Jha

सुनील कुमार झा प्रभात खबर के प्रमुख संवाददाता हैं और उन्हें पत्रकारिता में करीब 20 वर्षों का अनुभव है. झारखंड में शिक्षा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनायी है. शिक्षा विभाग की ब्रेकिंग खबरों और नीतिगत फैसलों की सटीक रिपोर्टिंग के लिए वे जाने जाते हैं. उनकी कई रिपोर्टों को आधार बनाकर शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव भी हुए हैं. शिक्षा व्यवस्था से जुड़े जमीनी मुद्दों, विभागीय निर्णयों और नीतिगत बदलावों पर उनकी पैनी नजर रहती है. वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान उनके सटीक चुनावी विश्लेषण भी काफी प्रभावी रहे. चुनावी घटनाक्रम और राजनीतिक परिस्थितियों के विश्लेषण में उनकी रिपोर्टिंग को पाठकों के बीच विशेष महत्व मिला. शिक्षा के अलावा वह महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा उत्पाद विभाग की भी रिपोर्टिंग करते हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >