रांची. एटीआइ चौक स्थित लोक भवन के निकट युवा विकास दुर्गापूजा समिति की ओर से सोमवार को दुर्गापूजा के लिए भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने किया. समिति की ओर से यहां वर्षों से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है.
भूमि पूजन के दौरान समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह, संरक्षक अखिलेश कुमार अंबष्ट, संजय टाइगर, स्वास्तिका कुमारी, धीरज गोप और नीरज गोप समेत अन्य लोग मौजूद रहे. पूजा के साथ ही दुर्गापूजा आयोजन की तैयारियों की शुरुआत हो गयी.
