रांची. पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, तकनीकी परीक्षक कोषांग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग समरेंद्र प्रसाद 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गये. मौके पर उन्हें विदाई दी गयी.
इस अवसर पर ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख मनोहर कुमार, भवन निर्माण के अभियंता प्रमुख संजय कुजूर, विजय रंजन कुमार , झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ के विभूति नारायण सिंह, मोहम्मद आरिफ इकबाल, अजीत कुमार, अनुराग नारायण, सुभाष प्रसाद, पंकज कुमार सहित कई अभियंता उपस्थित थे.
