छिनतई का सरगना बरियातू थाना हाजत से फरार

छिनतई का आरोपी अपराधी फिरोज अंसारी बरियातू थाना के हाजत से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. बरियातू व लोअर बाजार थाना की पुलिस ने छापेमारी करते हुए लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इलाही बख्स कॉलोनी से उसे गिरफ्तार किया.

रांची : छिनतई का आरोपी अपराधी फिरोज अंसारी बरियातू थाना के हाजत से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. बरियातू व लोअर बाजार थाना की पुलिस ने छापेमारी करते हुए लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इलाही बख्स कॉलोनी से उसे गिरफ्तार किया.

बरियातू थाना को ज्यादा सुरक्षित समझ कर लोअर बाजार पुलिस ने उसे बरियातू थाना में हाजत में रखा, लेकिन फिरोज बरियातू पुलिस काे चकमा देकर हाजत से फरार हो गया़ लापरवाही के कारण फरार हुआ अपराधी बरियातू पुलिस की लापरवाही के कारण शातिर अपराधी फिरोज अंसारी बुधवार की रात पुलिस को चकमा देकर हाजत से निकल भागा.

गुरुवार को इसकी जानकारी पुलिसकर्मियों काे हुई़ जानकारी के अनुसार रात में हाजत में बिना ताला लगाये पुलिसकर्मी सोने चले गये थे़ उसी दौरान फिरोज को लघुशंका लगी. उसने हाजत के दरवाजा पर हाथ दिया, तो वह खुला हुआ था़ इसके बाद उसने दरवाजा खोला और आराम से फरार हो गया. हालांकि इस संबंध में बरियातू थाना प्रभारी ने बताया कि उसे पकड़ कर जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >