Jharkhand: PLFI नक्सली दिनेश गोप की दोनों पत्नियां समेत 7 कैदी जेल में कर रहे छठ, प्रशासन ने की व्यवस्था

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद हीरा देवी व शकुंतला देवी समेत 7 कैदी छठ पर्व कर रहे हैं. दिनेश गोप की दोनों पत्नियां एनआइए मामले में विचाराधीन बंदी हैं. जेल प्रशासन की ओर सारा इंतजाम कर दिया गया है.

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप की दो पत्नियां हीरा देवी व शकुंतला देवी सहित सात कैदी छठ पर्व कर रहे हैं. जिसमें छह महिला व एक पुरुष कैदी शामिल हैं. दिनेश गोप की पत्नी हीरा देवी व शकुंतला देवी (रांची निवासी) के अलावा छठ पूजा करनेवालों में सितारा देवी (पलामू निवासी), गुड्डी देवी (बोकारो निवासी), शिखा देवी (लोहरदगा निवासी) तथा संतोषी देवी (सिमडेगा निवासी) शामिल हैं.

मालूम हो कि दिनेश गोप की दोनों पत्नियां एनआइए मामले में विचाराधीन बंदी हैं, जबकि तीन महिला कैदी सितारा देवी, गुड्डी देवी व शिखा देवी आजीवन कारावास तथा संतोषी देवी दस साल की सजा काट रही है. एक पुरुष कैदी कृष्णदेव महतो (देवघर निवासी ) छठ कर रहा है. वह भी आजीवन कारावास की सजा काट रहा है.

महिला कैदी महिला वार्ड में बने हौजनुमा जलाशय में छठ पूजा करेंगी, जबकि पुरुष कैदी कृष्णदेव महतो जेल के सेक्टर-3 में बने हौजनुमा जलाशय में छठ करेंगे. छठव्रतियों के लिए सारा इंतजाम जेल प्रशासन की ओर से किया जा रहा है. उनके लिए सूप, दौरा, फल व पूजन सामग्री जेल प्रशासन बाजार से खरीद कर उन्हें देगा. इसके अलावा जेल परिसर में स्टॉफ क्वार्टर स्थित शिव मंदिर के बगल में बने जलाशय में जेल कर्मियों के परिजन छठ कर रहे हैं.

छठ में आसमान रहेगा साफ, कोहरे की संभावना

रांची. छठ के अर्घ के दौरान मौसम साफ रहेगा. 30 और 31 अक्तूबर को सुबह में कहीं-कहीं कोहरा रह सकता है. मौसम केंद्र के अनुसार, इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 से 16 डिग्री सेसि के बीच रह सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >