चंपाई सोरेन ने बताया, क्यों गए थे दिल्ली और किस BJP नेता से हुई मुलाकात?

झारखंड सरकार में मंत्री चंपाई सोरेन ने दिल्ली में किसी भी बीजेपी नेता से मुलाकात की बात को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि मैं यहां अपने निजी काम से आया था.

रांची : झारखंड सरकार में मंत्री चंपाई सोरेन ने दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मुलाकात की बात को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि मैंने किसी से मुलाकात नहीं की है. मैं दिल्ली अपने निजी काम के सिलसिले में पहुंचा था. उल्लेखनीय है कि कुछ पहले दिनों पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पार्टी छोड़ने का संकेत दे दिया था. उन्होंने इसकी वजह पार्टी नेतृत्व द्वारा अपमान किये जाने को बताया था.

चंपाई सोरेन बोले- बीजेपी के किसी नेता से नहीं मिलना चाहता

चंपाई सोरेन ने दिल्ली में पत्रकारों से बीतचीत के दौरान कहा कि उनकी किसी बीजेपी नेता से मुलाकात नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि मैं यहां पर अपने निजी काम से आया हूं. जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या आप यहां बीजेपी के नेता मिलना चाहते थे तो उन्होंने इस बात को भी खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी के किसी नेता से न मिलना चाहता था और न ही मेरी मुलाकात हुई.

मैंने पहले ही दे दी सारी जानकारी

इस दौरान पत्रकारों ने उनसे झामुमो से नाराजगी का कारण पूछा. उन्होंने कहा कि मैं इस बात को पहले बता दिया हूं. जब उनसे झामुमो के सिंबल से ही चुनाव लड़ने की बात पूछी गयी तो उन्होंने कहा कि मैंने इन सारी बातों की जानकारी पहले दे दी है. इतना कहकर वह आगे निकल गये. गौरतलब है कि राजनीतिक गलियारों इस बात की चर्चा तेजी फैली है कि वह बीजेपी ज्वॉइन करने वाले हैं. हालांकि ये बात अब तक कयासों तक ही सीमित है. दूसरी तरफ उनके साथ जिन विधायकों के झामुमो छोड़ने की बात कही जा रही थी वे सभी इसे सिरे से खारिज कर चुके हैं.

Also Read: Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन को मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया विभीषण, हेमंत सोरेन सरकार तोड़ने का लगाया आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >