Champai Soren: अब संथाली भाषा को मिलेगी डिजिटल पहचान, चंपाई सोरेन ने किया ASECA वेबसाइट का उद्घाटन

Champai Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने संथाली भाषा के विकास को गति देने वाली एसेका की आधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च किया. इस वेबसाइट के माध्यम से संथाली साहित्य और शिक्षा को नया आयाम मिलेगा. अब संथाली भाषा में शिक्षा केवल एक क्लिक दूर है.

Champai Soren | सरायकेला, शचिंद्र दाश: पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला के बीजेपी विधायक चंपाई सोरेन ने आदिवासी सोशियो- एजुकेशन एंड कल्चर एसोसिएशन (एसेका) के 62वें स्थापना दिवस पर संस्था की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया. इसकी जानकारी भाजपा नेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भी साझा की.

संथाली भाषा को वैश्विक स्तर पर ले जायेगी वेबसाइट

वेबसाइट का उद्घाटन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि संथाली भाषा की लिपि ओलचिकी के आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू जी ने संथाली भाषा एवं संस्कृति के विकास को लेकर जो अभियान शुरू किया था, यह वेबसाइट उसे वैश्विक स्तर पर ले जायेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन संस्थानों को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास

चंपाई सोरेन ने कहा कि इस वेबसाइट पर संथाली भाषा (ओलचिकी लिपि) में प्रकाशित साहित्य, पुस्तकें एवं पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई जायेगी. इसके साथ-साथ वेबसाइट के माध्यम से संथाली भाषा में शिक्षा देने वाले संस्थानों को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर बड़ी संख्या में एसेका से जुड़े हुए लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने चाईबासा कोर्ट के गैर-जमानती वारंट को दी चुनौती, हाईकोर्ट में दायर की अपील

झारखंड में 1700 पारा शिक्षकों की नौकरी पर खतरा, बाबूलाल मरांडी बोले- शिक्षा व्यवस्था पर पड़ेगा गहरा असर

झारखंड हॉकी की नींव प्रतिमा बरवा को खूंटी में दी गई अंतिम विदाई, खिलाड़ियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

नारी सशक्तिकरण की पहचान बनीं मधुबाला, ट्रैक्टर का स्टेयरिंग थाम पेश की मिसाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >