Crime News : शहर में एक दिन में तीन जगहों पर चेन की छिनतई

Crime News : राजधानी में लालपुर और डोरंडा में इलाके में एक ही दिन में तीन चेन छिनतई की वारदातों को अंजाम दिया गया.

रांची. राजधानी में लालपुर और डोरंडा में इलाके में एक ही दिन में तीन चेन छिनतई की वारदातों को अंजाम दिया गया. डोरंडा थाना क्षेत्र की मजिस्ट्रेट कालोनी में 63 वर्षीया महिला से सोने की चेन छिनतई बाइक सवार दो बदमाशों ने की. बदमाश ब्लू रंग की पल्सर बाइक पर सवार थे. साथ ही हेलमेट पहने हुए थे. महिला की चेन 18 से 20 ग्राम की थी. पीड़िता छाया वर्मा ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया गया कि 21 फरवरी को महिला किलबर्न कालोनी स्थित प्ले स्कूल से पोते को लेकर मजिस्ट्रेट कॉलोनी से अपने फ्लैट की ओर जा रही थीं. तब बाइक सवार दोपहर 1.58 बजे आये और गले से सोने की चेन छीन कर भाग गये. बाइक सवार काले रंग का कपड़ा पहने हुए थे. इस दौरान बाइक सवार सीसीटीवी में कैद हुए हैं.

लालपुर में महिला और युवक से चेन छिनतई

इधर लालपुर थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग इलाके से एक महिला और एक युवक से चेन छिनतई की गयी. दोनों ने लालपुर थाना में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों पर केस दर्ज कराया है. घटना में प्रयुक्त बाइक डोरंडा थाना क्षेत्र में हुई चेन छिनतई की घटना से मिलती- जुलती होने की बात सामने आयी है.

मोरहाबादी अतिथिशाला चौक के समीप हुई घटना

पुलिस के अनुसार पहली घटना मोरहाबादी अतिथिशाला चौक के समीप हुई. यहां पर सुबह करीब आठ बजे सरनाटोली हातमा निवासी युवक संदीप मुखर्जी चाय पी रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी उनके पास पहुंचे और गले में झपट्टा मारा. युवक के गले में सोने की दो चेन थी. जिसमें एक अपराधियों ने छीन ली, जबकि दूसरी टूट कर युवक के गले ही रह गयी. दोनों अपराधी अतिथिशाला चौक से मान्या पैलेस की तरफ भाग निकले. दोनों आरोपी काला जैकेट और हेलमेट पहने हुए थे.

डिस्टिलरी पुल सब्जी बाजार के पास चेन छीनी

दूसरी घटना को लेकर मूल रूप से सामलौंग में रहने वाली महिला ने केस दर्ज कराया है. महिला के अनुसार डिस्टिलरी पुल सब्जी बाजार के पास पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली. चेन छीनने वाला पीछे बैठा था और ब्लू रंग की शर्ट पहने हुए था. महिला के अनुसार सोने की चेन की कीमत करीब 75 हजार रुपये होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >