हिंदपीढ़ी में महिला से चेन छिनतई

हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के सेंट्रल स्ट्रीट क्यूबा अपार्टमेंट निवासी 68 वर्षीया महिला सिद्दिका अशरफ के गले से एक युवक ने सोने की चेन लूट ली. वारदात 28 मई रात की है.

रांची. हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के सेंट्रल स्ट्रीट क्यूबा अपार्टमेंट निवासी 68 वर्षीया महिला सिद्दिका अशरफ के गले से एक युवक ने सोने की चेन लूट ली. वारदात 28 मई रात की है. हिंदपीढ़ी पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, महिला ने जानकारी दी है कि घटना से पहले वह रात के करीब 8.50 बजे फ्लैट का दरवाजा खोल रही थी. इस दौरान उनके पति अशरफ भी साथ थे और बिजली कटी हुई थी. इसी बीच एक युवक आया और पूछा कि यह इकरा अपार्टमेंट है क्या? महिला ने नहीं में जवाब दिया. लेकिन इसी बीच युवक महिला के गले से चेन लूटकर फरार हो गया. घटना के बाद महिला ने अपने पति के साथ चेन लूटनेवाले युवक का पीछा भी किया, लेकिन युवक वहां से भाग निकला. आसपास के लोगों के अनुसार महिला के पति पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के निजी सचिव के रूप में काम चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >