सफल विद्यार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र

आदर्श उच्च विद्यालय मैक्लुस्कीगंज में समारोह आयोजित कर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल व उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया.

प्रतिनिधि, मैक्लुस्कीगंज.

आदर्श उच्च विद्यालय मैक्लुस्कीगंज में समारोह आयोजित कर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल व उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया. समारोह की शुरुआत प्रखंड समन्वयक गायत्री शक्ति पीठ डकरा मिथिलेश प्रजापति व प्रखंड युवा समन्वयक डकरा मुकेश यदुवंशी सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य प्रसाद साहू, लखन प्रसाद साहू ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर व गायत्री मंत्र से की गयी. अतिथियों ने कहा कि एक प्रमुख शैक्षणिक व सांस्कृतिक पहल के माध्यम से युवाओं को नैतिकता, भारतीय सभ्यता और आध्यात्मिक मूल्यों का पुनर्जागरण कराना, छात्रों को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास, दर्शन व संस्कृति से परिचित कराना ही मुख्य उद्देश्य है. अतिथियों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की. समारोह में गोपाल प्रसाद, जयप्रकाश यादव, एडवर्ड मरांडी, राधा कुमारी, निर्मल कुजूर, अनिल कुमार, सुधीर पांडेय, ममता कुमारी, युगेश कुमार साव, मनोज दुबे, मनोहर महतो अन्य उपस्थित थे.

फ़ोटो 1 – कार्यक्रम में अतिथियों संग छात्र व शिक्षक प्रधानाचार्य.B

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar maht

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >