Ranchi News : 11 से 13 अप्रैल तक झारखंड दौरे पर रहेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 11 से 13 अप्रैल तक झारखंड दौरे पर रहेंगे. इसे लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने तैयारियों की समीक्षा की.

रांची (प्रमुख संवाददाता). भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 11 से 13 अप्रैल तक झारखंड दौरे पर रहेंगे. इसे लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने तैयारियों की समीक्षा की. मुख्य चुनाव आयुक्त तीन दिनी झारखंड प्रवास के दौरान रामगढ़ एवं रांची के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे. श्री रविकुमार ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त 11 अप्रैल को रांची पहुंचेंगे. राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह सचिव वंदना डाडेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. फिर रात्रि विश्राम के बाद वह 12 अप्रैल को रामगढ़ जिला के रजरप्पा में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाले वालेंटियर्स से मुलाकात कर उनके अनुभवों को जानेंगे. 13 अप्रैल को मुख्य चुनाव आयुक्त रांची के दशम फॉल में बीएलओ से मुलाकात कर दुर्गम क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेंगे. बीएलओ द्वारा निर्वाचन के दौरान हाउस टू हाउस सर्वे, बीएलओ ऐप, मतदान का समय प्रबंधन आदि के विषय की जानकारी लेंगे. अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए श्री रविकुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे से संबंधित कार्यों को आवंटित करते हुए बेहतर अनुपालन का निर्देश दिया. उन्होंने रामगढ़ व रांची के कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों का निरीक्षण करते हुए उसे समय पर पूरा करने को कहा. इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा, राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर, रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, रांची एसएसपी चंदन कुमार मौजूद थे. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रामगढ़ जिला के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी बैठक से जुड़े थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP JAISWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >