ranchi news : सीएमडी ने कहा, नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य पायेगी सीसीएल

सीसीएल ने 76वां गणतंत्र दिवस कांके रोड स्थित महात्मा गांधी क्रीड़ांगण, सीसीएल गांधीनगर में मनाया. मौके पर सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया.

रांची. सीसीएल ने 76वां गणतंत्र दिवस कांके रोड स्थित महात्मा गांधी क्रीड़ांगण, सीसीएल गांधीनगर में मनाया. मौके पर सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर उन्होंने कंपनी की उपलब्धियों की जानकारी दी. कहा कि 2026 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कंपनी प्रतिबद्ध है. कंपनी सोलर पावर प्लांट्स की स्थापना और ई-वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है. मौके पर निदेशक (कार्मिक) हर्षनाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी) हरीश दुहान और सीवीओ पंकज कुमार परिवार के साथ मौजूद थे.

सीएमपीडीआइ ड्रिलिंग लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर

सीएमपीडीआइ सीएमडी मनोज कुमार ने कंपनी के खेल मैदान में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन किया. सीएमडी ने कहा कि वर्ष 2024-25 में 10 लाख मीटर ड्रिलिंग के मुकाबले दिसंबर 2024 तक 6.28 लाख मीटर ड्रिलिंग की गयी है. इसमें 2.90 लाख मीटर विभागीय संसाधन से हुआ है. इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी) शंकर नागाचारी, निदेशक अजय कुमार, कस्तूरी महिला सभा की अध्यक्ष रूपाली गुप्ता और सुषमा भारती सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >