आयुर्वेदिक डॉक्टर के खिलाफ दो लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस

न्यू एजी काॅलोनी, कडरू निवासी अरविंद कुमार सिंह ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

रांची. न्यू एजी काॅलोनी, कडरू निवासी अरविंद कुमार सिंह ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि बड़गाईं चौक के प्रजापति कांप्लेक्स स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय के डॉ चंद्रशेखर राय ने व्यवसाय के लिए मुझसे दो लाख रुपये कर्ज के तौर पर लिया था. उन्होंने पैसे एक-दो माह में लौटाने का वादा किया था. कई माह बीत जाने के बाद भी जब डॉ राय ने पैसा वापस नहीं किया, तब उन्होंने फोन कर व उनके पास जाकर पैसा लौटाने का आग्रह किया. लेकिन पैसा देने का वादा कर उन्होंने पैसा नहीं लौटाया. काफी दबाव बनाने पर नौ अप्रैल 2023 को एक-एक लाख रुपये का दो चेक दिया. लेकिन दोनों चेक बैंक में बाउंस कर गये. इसकी जानकारी देने पर डॉ राय ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया. फिर डॉ राय ने 50-50 हजार रुपये के दो चेक ओर एक लाख रुपये का एक चेक दिया. लेकिन तीनों चेक खाता में कम पैसा रहने के कारण फिर से बाउंस कर गये. इसकी जानकारी फिर से डॉ राय को देने पर वे अनाप-शनाप बोलने लगे और धमकी दी. उन्हें आशंका है कि डॉ राय उन्हें और उनके परिवार को जान-माल की क्षति पहुंचा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >